फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाशोत्सव पर उमड़ी भीड़, नाडा साहिब में हजारों लोगों ने नवाया शीश

Tue, 15 Nov 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
प्रकाशोत्सव पर उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंचकूला के नाडा साहिब गुरुद्वारे में सोमवार को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर लाखों की संख्या में संगत ने शीश नवाया। अमृतसर के गोल्डन टेंपल से भाई अमनदीप सिंह अमृतसर से भाई दलबीर सिंह गुर इकबाल सिंह बीबी कौला वाले, इंद्रजीत सिंह, जुझार सिंह ने कीर्तन से संगत को निहाल किया। सुबह ढाई बजे से गुरु घर श्रद्धालुओं के लिए खोला गया था और अखंड पाठ का भोग लगाया।
विज्ञापन


गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। गुरुद्वारे को पूरी तरह लड़ियों से सजाया गया विशेष दीपमाला की गई। गुरुद्वारे के मैनेजर रंजीत सिंह ने बताया कि गुरु पर्व पर 22 लाख से बनाया ऐसी शव वाहन जनता को समर्पित किया गया।

इस अवसर पर लगाए गए विशाल रक्तदान शिविर में 220 लोगों ने रक्तदान किया, जबकि 140 लोगों ने अंगदान की शपथ ली। आंखों के मुफ्त चेकअप में 325, ऑर्थो के 110 एवं 215 डेंटल मरीजों जांच की गई। गुरुद्वारा सेवा समिति के वालंटियर के अलावा जिला पुलिस ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए थे। ताकि कोई भी शरारती तत्व इस पर्व पर खलल न डाल सके। पूरा दिन बसों से पंचकूला, मोहाली, चंडीगढ़, पिंजौर, कालका, रामगढ़, बरवाला, रायपुररानी व आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं को गुरुद्वारे में लाने और वापस ले जाने का आवागमन जारी रखा गया। एसवी फोरम फॉर कॉमन कॉज के चेयरमैन विनोद बगई ने लोगों को गुरु पर्व पर बधाई दी और कामना की कि गुरु नानक देव जी सभी के जीवन में प्रकाश भरें। इसी प्रकार सेक्टर 7 स्थित सिंह सभा गुरुद्वारे, सेक्टर 15 एवं अभयपुर के गुरुद्वारों में भी संगत गुरु के दर्शन करने पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें