फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने गुरप्रीत गुग्गी को बनाया पंजाब का संयोजक

Sun, 04 Sep 2016 07:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
आप नेता गुरप्रीत गुग्गी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
कॉमेडी से राजनीति में कदम रखने वाले गुरप्रीत गुग्गी को आम आदमी पार्टी के पंजाब का कन्वीनर वनाया गया है। बता दें कि पूर्व कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर को हटाने के बाद से प्रदेश कन्वीनर का पद खाली था। सुच्चा सिंह छोटेपुर पर कथित स्टिंग में पैसे लेकर पंजाब चुनाव का टिकट देने का आरोप लगा है। जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने सुच्चा सिंह छोटेपुर को पंजाब के कन्वीनर पद से हटा दिया था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अगले साल पंजाब में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। जिसके लिए हर पार्टी द्वारा अभी से ही ताकतवर और नए चेहरों को बड़ी जिम्मेंदारी देने में जुटी हुई है। गुरप्रीत गुग्गी को प्रदेश कन्वीनर बनाए जाने के बाद से प्रदेशभर से तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। बता दें कि नए कन्वीनर गुरप्रीत गुग्गी आज अमृतसर में 'बादल भगाओ-पंजाब बचाओ' नामक रैली कर रहे है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें