फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम ने जेल से लिखी चिट्ठी, तीन साल में पहली बार हनीप्रीत पर तोड़ी चुप्पी

Tue, 28 Jul 2020 11:17 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/सिरसा (हरियाणा)

सार

  • पत्र में लिखा- परिवार के सदस्यों और हनीप्रीत के बीच नहीं है कोई विवाद
  • 80 दिन बाद दूसरा पत्र लिख कर डेरे में सब कुछ ठीक होने का दिया संदेश 
  • दोनों पत्रों में कोरोना महामारी पर सरकारी गाइडलाइन पूरी करने का दिया संदेश 
विज्ञापन
राम रहीम के साथ हनीप्रीत - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साध्वी यौन शोषण व छत्रपति हत्याकांड में सुनारिया जेल में सजा काट रहे डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने पहली बार हनीप्रीत पर चुप्पी तोड़ी है। तीन दिन पहले जेल से लिखे पत्र में राम रहीम ने जहां लोगों को कोरोना महामारी से बचने का दूसरी बार संदेश दिया, वहीं परिवार के सदस्यों व हनीप्रीत के बीच चल रहे विवाद की चर्चा पर विराम लगा दिया है। 

विज्ञापन


राम रहीम ने स्पष्ट किया है कि डेरे में परिवार के सदस्यों व हनीप्रीत के बीच कोई विवाद नहीं है। गौरतलब है 24 मार्च को हुए लॉकडाउन के बाद से राम रहीम की परिवार वालों से मुलाकात नहीं हो पा रही है। जेल मैनुअल के हिसाब से सजा काट रहे कैदी को हर माह दो पत्र लिखने का अधिकार होता है। उसके तहत राम रहीम की ओर से करीब 80 दिन बाद यह दूसरा पत्र लिखा गया है।  

राम रहीम ने अपनी मां समेत अन्य सेवादारों को संबोधित पत्र में लिखा कि हमें खुशी है कि हमारे बच्चे जसमीत इंसा, चरणप्रीत इंसा, हनीप्रीत इंसा, अमरप्रीत इंसा व सारे डेरे में रहने वाले सेवादार, एडम ब्लॉक सेवादार व करोड़ों बच्चे सेवादार सब आज भी एक है। किसी तरह की कोई गुटबाजी नहीं है और आगे भी सब एक रहें। ट्रस्ट सेवादार, एडम ब्लॉक सेवादार आश्रम में रहने वाले सारे सेवादार यह ख्याल रखे कि साध संगत में कोई गुटबाजी न होवे व एकता बनी रहे। आश्रमों का पूरा ख्याल रखें। हमारा ध्यान तो कुंज की तरह करोड़ों बच्चों में ही लगा रहता है। 
विज्ञापन


हनीप्रीत ने अब तक परिवार के सदस्यों के साथ जेल में नहीं की मुलाकात 
बताते चलें कि सुनारिया जेल में राम रहीम से हनीप्रीत अब तक 4-5 बार मिल चुकी है लेकिन उस दौरान परिवार का कोई सदस्य साथ नहीं होता था। हनीप्रीत की मुलाकात के बाद दूसरी मिलाई पर परिवार के लोग आते थे। इसको लेकर भी परिवार के सदस्यों और हनीप्रीत में विवाद की आशंका बल मिला था। अब राम रहीम ने पत्र लिखकर सभी को एक रहने का संदेश दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें