फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपुंसकता मामला: राम रहीम सहित दो डॉक्टरों पर 28 को तय होंगे आरोप

Tue, 13 Feb 2018 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
राम रहीम - फोटो : File Photo
विज्ञापन
साध्वी यौन शोषण के मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। साधुओं को भगवान तक पहुंचने के लिए एकमात्र रास्ता बताकर उन्हें नपुंसक बनाने के मामले में डेरा प्रमुख के साथ-साथ दो डॉक्टर भी आरोपी हैं।
विज्ञापन


सोमवार को इस मामले में पंचकूला की विशेष सीबीआई की अदालत में सुनवाई हुई। इस मामले में आरोपी गुरमीत राम रहीम, डॉ. मोहिन्दर पाल इंसा और डॉ. पंकज गर्ग पर 28 फरवरी को होने वाली अगली सुनवाई पर आरोप तय होंगे।

400 साधुओं को नपुंसक बनाने के मामले में डेरा प्रमुख के अलावा डॉ. मोहिन्दर पाल सिंह और डॉ. पंकज गर्ग आरोपी हैं। डॉ. पंकज गर्ग के नाम अदालत ने समन जबकि मोहिन्दर पाल सिंह इंसां के नाम प्रॉडक्शन रिमांड जारी किया हैं। 28 फरवरी को इस मामले में होने वाली अगली सुनवाई पर गुरमीत राम रहीम को विडियो कांफ्रेंसिंग जबकि डॉ. पंकज गर्ग और मोहिन्दर पाल सिंह को अदालत ने व्यक्तिगत तौर पर पेश होने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें