फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरलाल बराड़ हत्या मामला : बंबीहा गैंग के शार्प शूटर नीरज चस्का के खिलाफ चार्जशीट दायर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। गुरलाल बराड़ की हत्या मामले में बंबीहा गैंग के शार्प शूटर नीरज चस्का के खिलाफ पुलिस ने वीरवार को जिला अदालत में चार्जशीट दायर की। चार्जशीट में पुलिस ने हत्या, आपराधिक साजिश रचने सहित कई धाराएं लगाईं हैं। इस मामले में पुलिस चार आरोपियों गुरविंदर सिंह, गुरमीत सिंह दिलप्रीत सिंह और चमकौर सिंह के खिलाफ चार्जशीट फाइल कर चुकी है।
विज्ञापन

बता दें कि गुरलाल की 10 अक्तूबर 2020 को इंडस्ट्रियल एरिया में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। गुरलाल बराड़ औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक मॉल के बाहर अपनी गाड़ी में बैठकर किसी के आने का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी थीं। आरोपियों ने अपने चेहरे ढक रखे थे। गुरलाल के सिर में गोली लगने के कारण वह बुरी तरह से घायल हो गया था। पुलिस और गुरलाल के दोस्तों ने उसे अस्पताल पहुंचाया था जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें