गुरजीत सिंह संघेड़ा को भाजपा के प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा ने पार्टी में शामिल करवाया है। बता दें कि गुरजीत सिंह संघेडा ऑल इंडिया बस बॉडी बिल्डर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। चुनाव से पहले पहले सियासी दलों में जोड़-तोड़ का सिलसिला जारी है।
जालंधर लोकसभा उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। रविवार शाम को जालंधर उत्तर के दिग्गज कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री अवतार हेनरी के बेटे गुरजीत सिंह संघेड़ा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थामा है। गुरजीत सिंह संघेड़ा को भाजपा के प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा ने पार्टी में शामिल करवाया है। बता दें कि गुरजीत सिंह संघेडा ऑल इंडिया बस बॉडी बिल्डर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। चुनाव से पहले पहले सियासी दलों में जोड़-तोड़ का सिलसिला जारी है। भाजपा में शामिल होने के बाद गुरजीत सिंह संघेड़ा ने कहा कि बात पंजाब के विकास और सुरक्षा की है और पीएम मोदी की नीतियां पंजाब हित में है। इसी कारण उन्होंने भाजपा ज्वाइन की है।