फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: क्या खुलने वाला है अतीक अहमद का पंजाब कनेक्शन? हथियार तस्कर जुगराज से पूछताछ करेगी पुलिस

Thu, 20 Apr 2023 01:46 AM IST
ajay kumar मनन सैनी, संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)

सार

दोरांगला पुलिस के अनुसार जुगराज सिंह जेल से तस्करी का धंधा चलाता था और पड़ोसी गांव का होने के कारण सैमुअल उससे तालमेल रखता था। जुगराज उर्फ छोटू अपने नेटवर्क का इस्तेमाल कर जेल से ही आर्डर देता था। वह देश के विभिन्न हिस्सों में अपना नेटवर्क चलाता था।
विज्ञापन
अतीक अहमद की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार और नशे मंगवाने वाले पंजाब के अंतरराष्ट्रीय तस्कर जुगराज सिंह उर्फ छोटू निवासी शहूर कलां को तस्कर थाना दोरांगला पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर ले आई है। पुलिस इस मामले की जांच करने में जुटी है कि यूपी के मारा गया माफिया अतीक अहमद कहीं जुगराज सिंह से ही तो हथियार नहीं खरीदता था।

विज्ञापन


पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार जुगराज सिंह अंतरराष्ट्रीय तस्कर था जो ड्रोन के जरिये पाकिस्तान से हथियार और नशे की सप्लाई मंगवाता था। आरोप है कि पाकिस्तानी तस्करों से फोन के जरिए संपर्क कर वह सरहद पार से हथियारों की खेप और नशा मंगवा कर यहां सप्लाई करता था। जुगराज सिंह इन दिनों थाना कलानौर में दर्ज एनडीपीएस, आईटी एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत केंद्रीय जेल गुरदासपुर में बंद था। उसके खिलाफ मार्च 2023 में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में गुरसाहिब सिंह निवासी दोस्तपुर, दलजीत सिंह निवासी बाउपुर अफगाना, करणदीप सिंह निवासी चिब्ब, रविंदर सिंह निवासी दोस्तपुर, बिक्रम सिंह निवासी बाउपुर अफगाना के खिलाफ भी केस दर्ज किया है।

वहीं, दोरांगला पुलिस ने अप्रैल 2022 में जुगराज के साथ ही लवप्रीत सिंह निवासी रुडियाना, रजिंदर सिंह निवासी भैणी मिआं खां, सुखदीप सिंह गांव रुडियाना और सैमुअल मसीह निवासी आदिया दोरांगला के खिलाफ भारतीय पासपोर्ट एक्ट, आफिशियल सीक्रेट एक्ट, आईटी एक्ट, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत नामजद किया था। पुलिस ने इसी मामले में जुगराज सिंह को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर दो दिन का रिमांड हासिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेल से तस्करी का धंधा चलाता था
दोरांगला पुलिस के अनुसार जुगराज सिंह जेल से तस्करी का धंधा चलाता था और पड़ोसी गांव का होने के कारण सैमुअल उससे तालमेल रखता था। जुगराज उर्फ छोटू अपने नेटवर्क का इस्तेमाल कर जेल से ही आर्डर देता था। वह देश के विभिन्न हिस्सों में अपना नेटवर्क चलाता था।

अतीक के कबूलनामे के बाद सक्रिय हुई पुलिस
हाल ही में यूपी के प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या कर दी गई है। मामले की जांच कर रही एसटीएफ ने दावा किया था कि मरने के पहले पूछताछ के दौरान अतीक ने स्वीकार किया था कि उसे गुरदासपुर से हथियारों की सप्लाई मिलती थी लेकिन उसने पंजाब के अपने मददगार का नाम नहीं बताया था।

सूत्रों के मुताबिक यह बात सामने आने के बाद गुरदासपुर पुलिस सक्रिय हो गई और वह पता लगाना चाहती है कि कहीं वह तस्कर जुगराज ही तो नहीं जो अतीक को हथियारों की सप्लाई करता था। थाना प्रभारी जतिंदर कुमार ने कहा कि पुराने केस में गिरफ्तारी के चलते पुलिस ने जुगराज का प्रोडक्शन वारंट लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें