तय समय पर महिलाओं ने उससे फोन पर संपर्क किया। पहले उसने होशियारपुर के पास किसी जगह आने के लिए कहा। कुछ समय बाद उन्हें लुधियाना आने के लिए कहा। जैसे ही वह लुधियाना पहुंचे तो आरोपी ने उन्हें जमालपुर स्थित साईं क्लीनिक पहुंचने के लिए कह दिया। क्लीनिक पर पहुंचते ही दोनों महिलाएं अंदर चली गईं तो आरोपी ने उनसे दस हजार रुपये की मांग की।
उसी समय उनकी टीम पुलिस पार्टी के साथ क्लीनिक के अंदर पहुंच गई और आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी के पास एक पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन बरामद की गई है। इसका इस्तेमाल वह भ्रूण लिंग जांच करने के लिए करता था। वही उसकी डिग्री के बारे में अलग से जांच होगी।
उधर पुलिस चौकी मुंडिया प्रभारी सब इंस्पेक्टर हरभजन सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग टीम की कार्रवाई के बाद आरोपी राकेश कुमार को हिरासत में ले लिया गया है। अब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लिखित में शिकायत दे रहे हैं। शिकायत के अनुसार ही आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।