फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: गुंतास संधू ने लगातार दूसरी बार जीता पंजाब ओपन लेडीज गोल्फ चैंपियनशिप का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर की युवा गोल्फर गुंतास संधू ने लगातार दूसरी बार 29वें पंजाब ओपन लेडीज गोल्फ चैंपियनशिप की ट्राॅफी अपने नाम कर ली। तीन दिवसीय टूर्नामेंट के फाइनल राउंड के मुकाबले वीरवार को चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में खेले गए। संधू ने टूर्नामेंट में कुल 36 होल के खेल में 6 अंडर पार के साथ कुल 138 अंक लेकर विजेता रहीं। श्रेष्ठा शुक्ला तीन ओवर पार के साथ कुल 147 अंक लेकर उपविजेता रनीं। मनप्रीत संधू और नीतार नीलू चोपड़ा कप की ओवरऑल नेट विजेता रहीं। मनप्रीत संधू सिल्वर प्लेट के लिए कुल 139 स्कोर के साथ विजेता बनीं। नीलम कुल 142 के स्कोर के साथ उपविजेता बनी। इसके बाद सीनियर चैंलेजर्स में कुल 177 स्कोर के साथ पोलीन जेएम सिंह विजेता बनी। विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्राॅफियां देकर सम्मानित किया गया।गुंतास संधू ने बताया कि वह सेक्टर-40 के दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की 8वीं कक्षा की छात्रा है। उन्होंने कहा कि दोबारा विजेता बनने के लिए काफी मेहनत की थी। उन्होंने बताया कि वह शहर की नामी प्रोफेशनल गोल्फर रहीं एरीना बराड़ की तरह देश और विदेशों में शहर का नाम रोशन करना चाहती हैं।
विज्ञापन

गुंतास की उपलिब्धयां
थाईलैंड में 3-5 फरवरी को एशियन जूनियर मास्टर्स चैंपियनशिप में चाैथी पोजीशन

- पंचकूला गोल्फ क्लब में 18-21 अप्रैल को खेली गई आईजीयू हरियाणा लेडीज एंव जूनियर गर्ल्स गोल्फ चैंपियनशिप में उपविजेता।
- जयपुर में 24-27 अप्रैल तक आईजीयू नॉर्थ इंडिया लेडीज एवं जूनियर गोल्फ चैंपियनशिप की विजेता।
- कर्नाटक में 23-26 मई तक आईजीयू कनार्टका लेडीज एवं जूनियर गोल्फ चैंपियनशिप की विजेता।
- हैदराबाद में 29 अप्रैल को खेली गई तेलंगाना लेडीज एवं जूनियर गोल्फ चैंपियनशिप की विजेता।
- टोलीगंज में 16 अक्टूबर को खेली गई आईजीयू ईस्टन इंडिया जूनियर गर्ल्स चैंपियनशिप की विजेता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें