फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अंतरराष्ट्रीय गोल्फ प्रतियोगिताओं के लिए भारतीय टीम में गुंतास व राशि का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
राउंडग्लास गोल्फ अकादमी की दो होनहार खिलाड़ी मलेशिया और स्कॉटलैंड में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। शहर की राउंडग्लास गोल्फ अकादमी की दो होनहार गोल्फर गुंतास कौर संधू और राशि मिश्रा का चयन अंतरराष्ट्रीय एमेच्योर गोल्फ प्रतियोगिताओं के लिए भारतीय टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ियों का यह चयन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सर्किट में उनके निरंतर शानदार प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।
गुंतास कौर संधू 40वीं मलेशियन लेडीज एमेच्योर चैंपियनशिप (28 से 30 जुलाई) में भारत की चुनौती पेश करेंगी। इसके बाद वह अपनी अकादमी सहयोगी राशि मिश्रा के साथ स्कॉटलैंड में 10 से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाली 'आर एंड ए गर्ल्स एमेच्योर चैंपियनशिप' में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन

गुंतास इससे पूर्व आईजीयू वेस्ट बंगाल चैंपियनशिप जीत चुकी हैं, जबकि आईजीयू ईस्टर्न इंडिया चैंपियनशिप में उपविजेता रही थीं। वे विमेंस एमेच्योर एशिया-पैसिफिक और एपीजीसी जूनियर चैंपियनशिप में भी देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। वहीं, देश की उभरती जूनियर गोल्फर राशि मिश्रा ने इस वर्ष एपीजीसी जूनियर चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता जेसी ग्रेवाल के मार्गदर्शन में चंडीगढ़ गोल्फ क्लब स्थित राउंडग्लास गोल्फ अकादमी खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय कोचिंग, स्पोर्ट्स साइंस, मानसिक प्रशिक्षण और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करा रही है।
विज्ञापन

⛳ प्रमुख उपलब्धियां व आगामी मुकाबले
गुंतास कौर संधू: 40वीं मलेशियन लेडीज एमेच्योर (मलेशिया) एवं आर एंड ए गर्ल्स एमेच्योर (स्कॉटलैंड) में चयन पूर्व विजेता- आईजीयू वेस्ट बंगाल लेडीज एवं जूनियर चैंपियनशिप।

राशि मिश्रा: आर एंड ए गर्ल्स एमेच्योर चैंपियनशिप (स्कॉटलैंड) के लिए चयन एपीजीसी जूनियर चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व।

अकादमी कोच: द्रोणाचार्य अवॉर्डी जेसी ग्रेवाल (राउंडग्लास गोल्फ अकादमी)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें