फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिवॉल्वर साफ कर रहा था, चल गई गोली और...

Mon, 31 Aug 2015 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनूड़
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम डेराबस्सी के गनमैन हवलदार राजिंदर सिंह (48) की अपनी ही सर्विस रिवाल्वर से गोली चलने से मौत हो गई। उनके पारिवारिक मेंबरों का कहना है कि गोली तब चली, जब राजिंदर अपनी 9 एमएम का सरकारी रिवाल्वर साफ कर रहे थे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गांव जलालपुर निवासी हवलदार राजिंदर सिंह रविवार को छुट्टी के कारण घर में थे। वह सुबह आम दिनों की तरह पहले खेत पर गए। करीब 10.30 बजे वापस घर आ गए। मृतक के बेटे अतिंदर पाल ने बताया कि उन्होंने मां से रोटी तैयार करने के लिए कहा और खुद चारपाई पर बैठकर अपनी सर्विस रिवाल्वर साफ करने लगे।

इस दौरान अचानक गोली चलने से राजिंदर गंभीर रूप में घायल हो गए। उनको तुरंत ज्ञान सागर अस्पताल ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना बनूड़ के प्रभारी सिंदरपाल सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने ने बताया कि पुलिस ने 174 की तहत कार्रवाई की गई है। शव का सोमवार को राजपुरा के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। वहीं, एसडीएम डेराबस्सी शिव कुमार ने बताया कि वह अपनी ड्यूटी को गंभीरता से करते थे। राजिंदर की मौत की खबर से स्टाफ और वह सदमे में हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें