फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री रणीके की पायलट कार की सीधी टक्कर, चार घायल

Fri, 02 Dec 2016 08:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
विज्ञापन
फरीदकोट के पास हादसा का शिकार हुई कैबिनेट मंत्री की पायलट गाड़ी
विज्ञापन
। स्थानीय कोटकपूरा रोड़ पर बाबा रोड़े शाह के दरगाह के पास शुक्रवार सुबह करीब सवा 10 बजे राज्य के कैबिनेट मंत्री गुलजार सिंह रणीके के काफिले की पायलट गाड़ी की एक कार के साथ सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में गुलजार सिंह रणीके के कार भी हादसे का शिकार होते बाल बाल बच गई लेकिन पायलट में सवार उनके सुरक्षा अधिकारी एएसआई बलजीत सिंह व चालक गुरनाम सिंह को गंभीर चोटें लगी। साथ ही कार सवार मनप्रीत सिंह व जगसीर सिंह भी घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना के संदर्भ में फिलहाल पुलिस ने कोई केस दर्ज नहीं किया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राज्य के पशु पालन व डेयरी विकास मंत्री गुलजार सिंह रणीके शुक्रवार को अमृतसर से मुक्तसर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पशुधन मेले का उदघटान करने जा रहे थे। फरीदकोट शहर को क्रास करने के बाद अभी उनका काफिला बाबा रोड़े शाह के दरगाह के पास ही पहुंचा था कि उनकी पायलट गाड़ी जिप्सी नंबर पीबी 65 एच 9087 का सामने से आ रही एक कार नंबर पीबी 31 डी 1000 के साथ टक्कर हो गई। हादसा की वजह से पायलट गाड़ी का काफी नुक्सान हो गया और उसके चालक गुरमान सिंह के पाव की हड्डी में फ्रेक्चर हो गया  जबकि सुरक्षा अधिकारी बलजीत सिंह समेत कार सवार मनप्रीत सिंह व जगसीर सिंह को मालूली चोटें लगी।

हादसे की सूचना मिलते ही डिप्टी कमिशनर मालविंदर सिंह जग्गी व एसएसपी दर्शन सिंह मान समेत पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के मौके पर पहुंचे और कैबिनेट मंत्री गुलजार सिंह रणीके को साथ लेकर कोटकपूरा रोड़ पर ही स्थित विधायक मनतार सिंह बराड़ के आवास पर पहुंचे। यहां पर कैबिनेट मंत्री के लिए नई पायलट गाड़ी का इंतजाम करवाया गया और कुछ समय के बाद वह मुक्तसर की तरफ रवाना हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें