फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दिसंबर में गुलदाउदी शो, 19.72 लाख रुपये होंगे खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। गुलदाउदी शो दिसंबर के दूसरे या तीसरे हफ्ते में सेक्टर-33 के टैरेस गार्डन में होने जा रहा है। इस पर करीब 19.72 लाख खर्च आएगा। अनुमानित लागत को मंजूरी दिलाने के लिए शुक्रवार को होने वाली 340वीं वित्त व अनुबंध समिति की बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा। बैठक में विकास कार्यों की कई अन्य परियोजनाओं को भी हरी झंडी दी जा सकती है।शहर के मेयर अनूप गुप्ता की अध्यक्षता में यह बैठक होगी। कुछ नौ एजेंडे लाए जा रहे हैं। इसमें दिसंबर के दूसरे या तीसरे हफ्ते में 36वें गुलदाउदी शो के आयोजन का प्रस्ताव आएगा। पिछले वर्ष 9 से 11 दिसंबर के बीच शो का आयोजन हुआ था। इसमें कई सरकारी संस्थाओं के अलावा निजी क्षेत्र के लोगों ने भी हिस्सा लिया था। नगर निगम में इस बार शो का बजट 19.72 लाख रुपये रखा है। इसमें पांच लाख रुपये पब्लिसिटी व ब्रांडिंग, फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी और वीडियो टीजर के लिए ढाई लाख समेत अन्य पर खर्च होंगे। बैठक में सेक्टर-15 के चंडीगढ़ वॉशरमैन वर्कशॉप कोऑपरेटिव इंडस्ट्रियल सोसायटी लिमिटेड के लाइसेंस को रिन्यू करने का भी प्रस्ताव आएगा। नगर निगम ने 10 फीसदी लाइसेंस फीस को बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है। अब मासिक फीस 19,470 रुपये व जीएसटी हो जाएगी।
विज्ञापन


राजेंद्रा पार्क के फलों के प्लॉट को लीज पर देगा निगम
सेक्टर-1 स्थित राजेंद्रा पार्क में आम, आंवला, बेर, चीकू समेत कई पेड़ करीब 100 एकड़ में फैले हुए हैं। यह जमीन नगर निगम की है। 2017 में नगर निगम ने 6 साल के लिए 36 लाख रुपये लीज पर दिया था, जो 28 नवंबर 2023 को समाप्त हो रही है इसलिए लीज पर देने के लिए ई-टेंडरिंग की प्रक्रिया को शुरू करने की तैयारी है। अब आरक्षित मूल्य 39 लाख 60 हजार रुपये रखा गया है, जो कि पिछली बार से 10 फीसदी ज्यादा है। नगर निगम यह बोलियां ई-टेंडरिंग के माध्यम से मंगाएगा। इस प्रस्ताव को मंजूरी दिलाने के लिए बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा।

20 कर्मचारी के सेवा को 6 महीने का विस्तार
बैठक में सेक्टर-45 और 46 के कम्युनिटी सेंटर के बाउंड्री वॉल पर फेंसिंग और सेक्टर-46 के कम्युनिटी सेंटर में गेट लगाने का प्रस्ताव आएगा। इसकी अनुमानित राशि करीब 8,47,000 रुपये तय की गई है। गारबेज प्रोसेसिंग प्लांट से एमआरएफ सेंटर में ट्रांसफर किए गए 20 कर्मचारी के सेवा को 6 महीने का विस्तार देने का भी एजेंडा लाया जाएगा। इसके अलावा मनोरंजन खर्च, मृत जानवरों को उठाने के लिए किए गए अनुबंध को भी विस्तार देने का एजेंडा लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें