करवाचौथ का मौका हो तो पत्नी की नजर होती है चांद पर और पति की नजर पत्नी की खुशी के लिए किए जाने वाले इंतजाम पर। जीएसटी ने इस बार सबकुछ उलट पलट कर दिया है। हालात यह हैं कि महिलाओं को पसंद आने वाली कई सामग्री जीएसटी ने महंगी कर दी हैं तो दूसरी ओर महंगाई ने ज्वेलरी और अन्य आइटम में तेजी ला दी है। चाहे ज्वेलरी हो या फिर सैलून की सेवाएं या कार और अन्य गिफ्ट आइटम। जीएसटी और महंगाई की मार सभी पर हैं।
ट्राइसिटी में करवाचौथ पर सबसे ज्यादा क्रेज सैलून सेवाओं और उसके साथ ही होटल में पार्टी का है। पिछले साल तक कई समूह फाइव स्टार होटल में करवाचौथ के मौके पर पार्टी करते थे पर इस बार ऐसा नहीं हैं। जीएसटी लगने के बाद फाइव स्टार होटल की सेवाओं में वृद्धि होने के कारण पार्टियां कम हो गई हैं। वहीं दूसरी ओर कास्मेटिक और अन्य आइटम में तेजी आने के कारण दाम 18 से 28 फीसदी फीसदी तक बढ़ चुके हैं।
सूटों के साथ साड़ी का क्रेज ज्यादा
महंगाई की मार कपड़ों पर भी है। जीएसटी के बाद कपड़ों के दामों में पांच से 28 फीसदी तक का इजाफा हो गया है। जिसकी वजह से कपड़े की कीमतों में वृद्धि हो गई है। कपड़ा व्यापारी संजीव मनचंदा ने बताया कि जीएसटी के बाद कपड़ों की कीमत में काफी बदलाव आ चुका है। खास बात यह है कि रेडीमेड गारमेंट में एक हजार रुपये तक एक ही दाम हैं और एक हजार से ज्यादा कीमत सात फीसदी का टैक्स और लगा दिया गया है।
मेहंदी लगवाना भी हो गया महंगा
Karwa Chauth 2017
- फोटो : अमर उजाला
मेहंदी लगवाना भी हो गया महंगा
ट्राइसिटी में करवाचौथ पर मेहंदी लगवाना भी अब महंगा हो चुका है। एक हाथ की मेहंदी पिछले वर्ष सौ रुपये थी और अबकी बार यही रेट बढ़कर दो सौ रुपये तक पहुंच गया है। मध्यवर्गीय परिवार के लिए यह रेट्स काफी ज्यादा हैं। वहीं मेहंदी लगवाने का आफर देने वाले कुछ बड़े ज्वेलर्स ने इसबार मेहंदी का आफर नहीं दिया है। सिर्फ इतना ही नही, फलों के रेट्स भी जबरदस्त रूप से चेंज हो चुके हैं। इसमें मुसम्मी, केला, सेब और अन्य फल शामिल हैं।
देर रात तक सजने का है इंतजाम
करवा चौथ का क्रेज अब काफी हो चुका है। कई सैलून सेवाएं देने वालों ने अपने सैलून का समय बढ़ा दिया है। पंचकूला के सेक्टर-9 स्थित सैलून ओर्नर ने अपने सैलून का समय रात 12 बजे तक कर दिया है।
सैलून के मालिक आशीष ने बताया कि आमतौर पर लोग करवाचौथ के समय समय बढ़ाते हैं पर उन्होंने सर्विस क्लास की देखते हुए अपने सैलून का समय पहले से ही 12 तक किया है। उन्होंने बताया कि इसके लिए अलग से स्टाफ रखा गया है जो कि रात 12 बजे तक सेवाएं देता है। उन्होंने बताया कि करवाचौथ पर इतनी ज्यादा बुकिंग है कि अब और बुकिंग नहीं ले रहे हैं।
मेहंदी का पैकेज
Karwa Chauth 2017
मेहंदी का पैकेज
एक हथेली की मेहंदी 150 रुपये दोनों हाथों का पैकेज 250 रुपये
हाफ हाथ की मेहंदी 500 रुपये दोनों हाथों का पैकेज 900 रुपये
एक पूरे हाथ की मेहंदी 800 रुपये दोनों हाथों का पैकेज 1200 रुपये