चंडीगढ़। जीएसटी विभाग की चार टीमों ने कर चोरी के संदेह में शहर में कई आर्किटेक्ट फर्मों पर छापेमारी की। विभाग के अधिकारियों ने जीएसटी रिटर्न, बिजनेस मॉडल, पिछली फाइलिंग और पोर्टल-आधारित डाटा की जांच की और महत्वपूर्ण जानकारी इकट्ठा करने के लिए साइट पर दौरा किया।
यूटी प्रशासन के अनुसार निरीक्षण में पेन ड्राइव, कंप्यूटर, खुले दस्तावेज, डायरी, नोटबुक और रजिस्टर सहित पर्याप्त सबूत मिले, जिन्हें टीम ने कब्जे में ले लिया है। विभाग द्वारा इस मामले में आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार आर्किटेक्ट्स फर्मों के निरीक्षण में कुछ दिन पहले छह इमिग्रेशन फर्मों पर छापे मारे गए। वहीं, पिछले दिनों विभाग ने बुटीक स्टोर्स पर भी छापेमारी की थी। विभाग विभिन्न सेवा क्षेत्रों पर छापेमारी कर रहा है। कर अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए विभाग की सेवा क्षेत्र पर कड़ी नजर है।