चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप डी की सीईटी परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र तय कर लिए हैं। चंडीगढ़ समेत प्रदेशभर में कुल 1072 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां पर 12 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। 21 और 22 अक्टूबर को होेने वाली परीक्षा चार शिफ्टों में होंगी। एक शिफ्ट में इन केंद्रों पर 3,47,869 परीक्षार्थी परीक्षा बैठ सकेंगे। परीक्षा के दोनों दिन एचएसएससी के कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा।
सबसे अधिक परीक्षा केंद्र चंडीगढ़ में 145 बनाए गए हैं, जबकि गुरुग्राम में 75 केंद्र बनाए हैं। पंचकूला, पिंजौर, कालका में 52, अंबाला, बराड़ा, मुलाना में 54, यमुनानगर में 71, कुरुक्षेत्र, पिहोवा, लाडवा और शाहाबाद में 64, पानीपत, समालखा में 51, करनाल, नीलोखेड़ी, घरौंड़ा में 64, गुरुग्राम, मानेसर में 75, फरीदाबाद-बल्लभगढ़ में 107, पलवल, होडल में 34, रेवाड़ी में 25, महेंद्रगढ़, नारनौल में 46, हिसार में 59, फतेहाबाद, भूना, भट्टू मंडी में 49, सिरसा में 60, कैथल में 34, भिवानी में 37, सोनीपत में 45 केंद्र स्थापित किए गए हैं। आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि महिलाओं के सेंटर 50 किमी. से दूर नहीं रहेंगे।