होशियारपुर में विदाई के वक्त भाग गया दूल्हा
आनंद कारज हो गया, विदाई का वक्त भी आ गया। ठीक उसी समय दूल्हे ने ऐसी हरकत कर दी कि दुल्हन डोली में बैठी इंतजार ही करती रह गई। घटना पंजाब के होशियारपुर की है।
यहां विदाई के वक्त दूल्हे के परिजनों ने लग्जरी कार और कैश मांग लिया। इस बीच दूल्हा मौका मिलते ही फरार हो गया। दूल्हन और उसके परिजन देखते रह गए। मामला थाना मुकेरियां पहुंचा और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे।
लड़की के और पिता के बयान लेकर पुलिस ने दूल्हे के पिता को हिरासत में ले लिया। वहीं थाना प्रभारी ने लड़की के पिता सुभाष चंद्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। लड़के की तलाश की जा रही है।