फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में इस पिता ने पेश की मिसाल, गोद ली बेटी को हेलीकॉप्टर से किया विदा, देखते रहे लोग

Fri, 19 Feb 2021 11:12 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
बेटी को पिता ने हेलीकॉप्टर में किया विदा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरियाणा के भिवानी जिले के कैरू खंड के गांव पोहकरवास निवासी हरबंश शर्मा ने अपनी गोद ली हुई बेटी की शादी की डोली की रस्म हेलीकॉप्टर से पूरी कर मिसाल कायम की है।
विज्ञापन

2 of 5
हरियाणा में पिता ने पेश की मिसाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरबंश शर्मा के कोई बेटी नहीं थी। उसने अपने भाई हरबिलाश शर्मा की बेटी स्नेहा को गोद लिया और लालन-पालन कर पढ़ाया-लिखाया। बेटी के विवाह योग्य होने पर कतवार गांव में रिश्ता किया।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तय समय पर दूल्हा बरात लेकर पोहकरवास पहुंचा। पिता हरबंस शर्मा ने अपनी गोद ली बेटी की विदाई के लिए हेलीकॉप्टर को बुक किया। दुल्हा-दुल्हन जब हेलीकॉप्टर से विदा हुए तो बड़ी संख्या में लोग उन्हे देखने पहुंचे।

4 of 5
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटी स्नेहा बोलीं - पापा ने जता दिया कि बेटी से बढ़कर कुछ नहीं
दुल्हन स्नेहा ने बताया कि मेरा सपना आज पापा हरबंश शर्मा ने पूरा कर दिखाया है। बेटी की विदाई हर पिता का एक सपना होती है। ऐसे हेलीकॉप्टर में विदाई कर मेरे पापा ने जता दिया कि बेटी से बढ़कर बाप के लिए और कुछ नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरबंश शर्मा ने बेटी की विदाई पर कहा कि आज मन खुश है। स्नेहा को जब गोद लिया था तब सोचा था कि बेटी की विदाई भव्य तरीके से करूंगा। आज हेलीकॉप्टर से बेटी और दामाद को विदा कर दिल को सुकून मिला है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें