फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सऊदी अरब की तर्ज पर अरावली में बनेगा ग्रीन वाॅल प्रोजेक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा समेत चार राज्यों के 1.15 मिलियन हेक्टेयर क्षेत्र के वनों को किया जाएगा संरक्षित
विज्ञापन

चंडीगढ़। सऊदी अरब की तर्ज पर हरियाणा की अरावली में ग्रीन वॉल प्रोजेक्ट बनाया जाएगा। इस परियोजना से अरावली क्षेत्र में स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। साथ ही जैव विविधता संरक्षण और पर्यावरण अनुकूल संसाधन प्रबंधन को बढ़ावा मिलेगा। यह दावा वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने किया है। हाल ही में वह सऊदी अरब के दौरे पर गए थे।
विज्ञापन

पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा, सऊदी अरब एक रेगिस्तानी देश है। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद हरित पट्टियां विकसित की गई हैं और हरियाली को बहुत ही आकर्षक ढंग से बढ़ाया जा रहा है। इसी को देखते हुए भारत सरकार ने हरियाणा को अरावली ग्रीन वाॅल प्रोजेक्ट तैयार करने की जिम्मेवारी सौंपी है। कहा, अरावली ग्रीन वॉल परियोजना के तहत हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और दिल्ली में 1.15 मिलियन हेक्टेयर से अधिक भूमि का सुधार कर एक मॉडल बनाना है। इसके तहत इसमें वनों की स्वदेशी प्रजातियों के साथ वनरोपण, जैव विविधता संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य में सुधार और भूजल पुनर्भरण को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करना भी है। उन्होंने कहा, हरियाणा में युवा पीढ़ी को प्रकृति के लिए इस नेक कार्य के प्रति जागरूक करने और उनके आय के साधन को बढ़ाने के लिए राज्य में वन मित्रों की नियुक्ति की गई है, जो स्थानीय लोगों को वनों से जोड़ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें