फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सेक्टर-61 में एल-शेप पार्क में काटा हरा पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-61 में एल-शेप पार्क के अंदर एक हरे पेड़ को दिनदहाड़े काट दिया गया। जब लोगों ने इसकी शिकायत की तो कार्रवाई करने के बजाय पेड़ के कटे तने पर मिट्टी डालकर उसे पत्तों से ढक दिया गया। इससे लोग और नाराज हो गए। लोगों ने बताया कि नए पौधे लगाने की बात तो की जाती है, लेकिन पुराने पेड़ों को बिना मंजूरी काटा जा रहा है। सेक्टर-61 के पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष विनीत सिंह चौहान ने बताया कि सेक्टर में एक ही पार्क है, जिसे एल-शेप पार्क कहा जाता है। यहां एक हरा पेड़ था, जिसे कुछ दिन पहले अचानक काट दिया गया। आसपास के लोगों ने बताया कि दोपहर के वक्त अचानक एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कुछ लोग आए। उनके पास पेड़ काटने की मशीन थी। उन्होंने पेड़ को काटना शुरू कर दिया। करीब 20-25 मिनट में पेड़ को काटकर अपने साथ ले गए। चौहान ने बताया कि जैसे ही उन्हें घटना की जानकारी मिली, उन्होंने निगम के एसई हॉर्टिकल्चर को सूचना दी। इस घटना को छिपाने की भी कोशिश की गई। एक दिन बाद किसी ने पेड़ के कटे तने पर मिट्टी डालकर उसे पत्तों से ढकने का प्रयास किया, ताकि अपराध को छिपाया जा सके। विनीत सिंह चौहान ने बताया कि उन्होंने पुलिस चौकी इंचार्ज से व्यक्तिगत मुलाकात कर जांच तेज करने और कैमरों की फुटेज खंगालने की मांग की है। उम्मीद है कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों तक पहुंचेगी। वहीं, निगम के संबंधित विभाग के अधिकारी ने बताया कि मामले में डीडीआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें