फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयार रहें, इसी माह निकलेगा प्लाटों का ड्रा

Thu, 20 Feb 2014 06:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने एयरोसिटी प्लॉट का नबंरिंग ड्रा इसी महीने घोषित करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


यह ड्रॉ दो दिन चलेगा। गमाडा ने आवेदकों की लिस्ट अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।

साथ ही लोगों को हिदायत दी है कि किसी के नाम या रिकॉर्ड में कोई गलती है, तो वह इस बारे में अपना ऐतराज गमाडा की सिंगल विंडो पर जमा कराएं।

ऐतराज 20 फरवरी वीरवार तक दिए जा सकेंगे। गमाडा ने साफ किया है कि इसके बाद आने वाले ऐतराजों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

गमाडा ने एयरोसिटी प्लॉटों का नंबरिंग ड्रॉ 25 और 26 फरवरी को कराने का फैसला लिया है।

ड्रॉ पुडा भवन में ही संपन्न होगा। ड्रॉ के दौरान किसी भी प्रकार का भेदभाव न हो। इसके लिए भी गमाडा मैनेजमेंट ने पूरी प्लानिंग की है।

ड्रॉ वाले दिन लोगों की मौजूदगी नंबरों एवं नामों वाली लिस्टे लिफाफों से निकाली जाएगी। इसके बाद उन्हें ड्रॉ वाले ड्रम में डाला जाएगा। साथ ही सारी प्रक्रिया की स्टिल फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी से कराई जाएगी।

ड्रॉ में सरकार की तरफ से नियुक्त विशेष अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। वेबसाइट पर लिस्ट देखने के लिए लोगों को www.gmada.gov.in पर क्लिक करना होगा।

ऐसे होगी ड्रॉ की प्रक्रिया
प्लॉटों का साइज----------------तिथि
300, 400, 500 वर्ग गज ---------25 फरवरी
1250 एवं 200 वर्ग गज-----------26 फरवरी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें