फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WWE का 'IPL' कराएंगे द ग्रेट खली, 3 राज्यों में होगा आयोजन

Tue, 24 May 2016 01:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र।
विज्ञापन
द ग्रेट खली के साथ बैंस बंधु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विश्व प्रसिद्ध वर्ल्ड रेसलर ग्रेट खली (दलीप सिंह राणा) ने कहा कि दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश में आईपीएल की तर्ज पर डबल्यू-डबल्यू ई की फाइट करवाने की योजना पर काम किया जा रहा है। इतना ही नहीं हरियाणा में शीघ्र ही रेसलिंग सहित अन्य खेलों की अकादमी भी खोली जाएगी।
विज्ञापन


ग्रेट खली रविवार को देर सायं पिपली रेस्ट हाउस में खेल प्रेमियों से मिलने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले ग्रेट खली दिल्ली से राजीव गांधी ग्लोबल अवार्ड लेने के बाद पिपली पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि देश के लिए खेलना प्रत्येक खिलाड़ी का सपना होता है। इसलिए देश के लिए खेलने वाले खिलाड़ी को अपने आप पर गर्व होना चाहिए।

रियो ओलंपिक में जाने वाले खिलाड़ियों को बड़े उत्साह के साथ खेलना चाहिए और देश के लिए मेडल हासिल करके ही अपने देश वापस आना चाहिए। इसके लिए सभी खिलाड़ियों को जमकर अभ्यास करना चाहिए।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

डबल्यू-डबल्यू ई फाइट से दुनिया में शौहरत मिली

खली - फोटो : amar ujala
ग्रेट खली ने कहा कि डबल्यू-डबल्यू ई फाइट से दुनिया में शौहरत मिली है। इसलिए युवाओं को नशे आदि से दूर रहकर डबल्यू-डबल्यू ई के लिए अपने आप को तैयार करना चाहिए। पहले खेलों से कुछ हासिल नहीं होता था लेकिन सरकार की तरफ से अच्छी नौकरी व शौहरत दी जाती है।

उन्होंने एक सवाल का जबाब देते हुए कहा कि जालंधर में खेल अकादमी चला रहे हैं और इस अकादमी में रेसलिंग, एथलेटिक के साथ अन्य कई खेलों में युवा खिलाड़ी दाखिला ले रहे हैं। इसके बाद अब हरियाणा में भी अपने बलबूते पर खेल अकादमी खोलने का मन मना रहे हैं।

दलीप सिंह ने कहा कि हरियाणा में अकादमी खोलने से पहले दिल्ली, उत्तर प्रदेश व महाराष्ट्र में डबल्यू-डबल्यू ई फाइट करवाने जा रहे हैं। इस फाइट के लिए मौसम अनुकूल होने का इंतजार किया जा रहा है। इन फाइट में वे स्वयं भी भाग लेंगे। एक प्रश्न का जबाब देते हुए कहा कि अब स्वयं 3 हजार फाइट कर चुके हैं और यह दौर निरंतर जारी रहेगा। उनका पूरा ध्यान अकादमी में खेल रहे खिलाड़ियों पर रहता है।

उनकी अकादमी से कई खिलाड़ी नया मुकाम हासिल कर चुके हैं। सिया के राम सीरियल में हनुमान व घटोच्कत का रोल भी उनके शिष्य कर रहे हैं। उन्होंने अपनी डाइट के बारे में बताया कि एक दिन में 25 अंडे, तीन किलो दूध, एक दर्जन केले, चावल, रोटी, दाल सहित अन्य सब्जियों का सेवन कर रहे हैं। इस मौके पर खिलाड़ी बलवान सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें