फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः आठ महीने में 5% से अधिक घटा अपराध का ग्राफ, पुलिस विभाग ने जारी किए आंकड़े

Tue, 24 Sep 2019 09:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

हरियाणा में पिछले आठ महीनों के दौरान अपराध का ग्राफ थोड़ा नीचे आया है। प्रदेश पुलिस ने इसे अपनी उपलब्धि मानते हुए दावा किया है कि साल के अंत में इस मामले में और सुधार होगा। प्रदेश पुलिस प्रमुख डीजीपी मनोज यादव का दावा है कि पिछले वर्ष की तुलना में अपराध का ग्राफ अभी तक 5.78 फीसद कम हुआ है।

विज्ञापन


उनका कहना है कि हरियाणा में अपराध पर अंकुश लगाने में पुलिस प्रशासन को लगातार सफलता मिल रही है। साल 2019 के प्रथम आठ माह के दौरान गत वर्ष इसी अवधि की तुलना में अपराध के ग्राफ में 5.78 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। जहां अपहरण की वारदातों में 22 प्रतिशत की कमी आई हैं वहीं हत्या के प्रयास की घटनाओं को भी नियंत्रित किया गया है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, लॉ एंड ऑर्डर नवदीप सिंह विर्क ने बताया कि जनवरी से अगस्त 2019 के बीच हत्या का प्रयास, अपहरण, डकैती, हमला, मारपीट, दंगे, चोरी व सड़क दुर्घटना आदि की घटनाओं के कुल 37029 मामले दर्ज किए गए, जबकि 2018 में इसी अवधि के दौरान 39303 मामले सामने आए थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रथम आठ माह में हत्या के प्रयास के मामलों की संख्या पिछले वर्ष के 665 से कम होकर 610 रहीं, जबकि अपहरण के मामलों की संख्या 3078 से घटकर 2398 दर्ज की गई। इसके अतिरिक्त, दंगों और मारपीट जैसे अपराध में भी 4.64 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। 2019 के प्रथम आठ माह के दौरान दर्ज 3549 मामलों की तुलना में अगस्त 2018 तक 3722 मामले दर्ज किए गए।

इसी प्रकार, स्नैचिंग के मामलों में भी भारी गिरावट दर्ज की गई जिनकी संख्या गत वर्ष के 1700 से घटकर 1422 रह गई। इस साल अगस्त तक डकैती के 107 मामले आए, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 118 रही।  एडीजीपी ने कहा कि धारा 304 ए (लापरवाही के कारण मृत्यु) के तहत, इस साल अगस्त तक 150 मामले दर्ज किए गए जबकि गत वर्ष 180 मामले दर्ज हुए। 

इसी अवधि में सरकारी कर्मचारियों पर हमले के मामलों में भी कमी आई है जो 699 से घटकर 543 रह गए। साथ ही साधारण चोरी के मामले भी 370 घटे। इसके अतिरिक्त, सड़क दुर्घटना में भी 368 मामलों की गिरावट दर्ज की गई है। विगत वर्ष दर्ज 7709 मामलों की तुलना में इस साल अगस्त 2019 तक सड़क दुर्घटनाओं के कुल 7341 मामले दर्ज हुए। 

वाहन चोरी के मामलों की संख्या पिछले साल के 11897 से घटकर 11861 रह गई। इतना ही नहीं सी अवधि के दौरान, पुलिस ने गिरफतार किए गए आरोपियों के कब्जे से 94 किलो 873 ग्राम अफीम, 127 किलो 354 ग्राम चरस व सुल्फा, 3812 किला गांजा, 7264 किलो चूरापोस्त बरामद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें