चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने विकास एवं पंचायत विभाग में तैनात पटवारियों के ग्रेड पे में बढ़ोतरी की है। सरकार ने ग्रेड पे 1900 से बढ़ाकर 2400 कर दिया। इसके लिए पंचायत विभाग के फील्ड आफिसर सर्विस रूल में भी संशोधन किया गया है। राजस्व विभाग में तैनात पटवारियों को पहले से 2400 ग्रेड पे दिया जा रहा है। पंचायत विभाग के पटवारियों की यह लंबे समय से मांग थी, जिसे सरकार ने पूरा कर दिया। 31 दिसंबर 2023 से स्नातक पटवारियों को इसका लाभ मिल सकेगा। इसके तहत हर महीने 5200-20200 ग्रेड वेतन 2400 रुपये दिया जाएगा। इस संबंध में पंचायत विभाग के महानिदेशक ने पत्र जारी किया है।