फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेडेशन के लिएᅠ पहले चरण में 60 खिलाडिय़ों ने दिए आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी खेल विभाग की ओर से इन दिनों ग्रेडेशन यानी श्रेणियों में बांटने की प्रक्रिया चल रही है। शुक्रवार को पहले चरण की प्रक्रिया खत्म हुई। इसमें 60 खिलाड़ियों के आवेदन जांचे गए। कोरोना महामारी के चलते सिटी के खिलाड़ियों की श्रेणीकरण प्रक्रिया का काम चरणों में किया गया, ताकि अधिक भीड़ न हो।
विज्ञापन

दूसरे चरण की प्रक्रिया के लिए खिलाड़ी 6 मई तक आवेदन जमा करा सकते हैं और इनके आवेदन के लिए जांच 13 मई को होगी। तीसरे चरण के लिए खिलाड़ी 27 मई तक आवेदन जमा करवा सकते हैं। इनके आवेदन की जांच 6 जून को होगी। चौथे और अंतिम चरण के लिए खिलाड़ी 18 जून तक अपने आवेदन जमा करवा सकते हैं। इनके आवेदन की जांच 25 जून को होगी। अंतिम प्रक्रिया के बाद खिलाड़ियों को यूटी का खेल विभाग ग्रेडेशन के प्रमाणपत्र देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें