सीटेट को सुबह एचटेट के बराबर दर्जा, दोपहर को फैसला बदला
शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. महाबीर सिंह की ओर से सोमवार सुबह सीटेट को एचटेट के बराबर का दर्जा देने का पत्र जारी किया गया। इस पर एचएसएससी के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बात की। चेयरमैन ने तर्क रखा कि अगर ऐसा हुआ तो पड़ोसी राज्यों से युवा अधिक भर्ती होंगे और हरियाणा के युवा नौकरी से वंचित रह जाएंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से बात की और दोपहर बाद ही सरकार ने सीटेट को एचटेट के समकक्ष का दर्जा देने के फैसले को वापस ले लिया।
टीजीटी के ये पद भरे जाएंगे
- आर्ट्स (मेवात) 260, शेष हरियाणा 1443
- शारीरिक शिक्षा (मेवात) 246, शेष हरियाणा 821
- साइंस (मेवात) 234, शेष हरियाणा 1297
- संगीत (मेवात) 1, शेष हरियाणा 10
- उर्दू (मेवात) 100, शेष हरियाणा 21
- इंग्लिश 1751
- हिंदी (मेवात) 106
- होम साइंस (मेवात) 6, शेष हरियाणा 73
- गणित (मेवात) 93
- सामाजिक विज्ञान (मेवात) 83
- संस्कृत (मेवात) 212, शेष हरियाणा 714
- पंजाबी विषय के पदों पर भी भर्ती होगी
फरवरी 2023 तक भर्ती पूरी करने का लक्ष्य
शिक्षक भर्ती के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग और हरियाणा लोक सेवा आयोग तैयार हैं। एचपीएससी के सचिव डॉ. यश गर्ग ने कहा कि जल्द ही पीजीटी के पदों को विज्ञापित किया जाएगा। वहीं, एचएसएससी के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने कहा कि इसी सप्ताह टीजीटी के पदों को विज्ञापित कर आवेदन मांगे जाएंगे। हमारी कोशिश रहेगी कि फरवरी 2023 तक भर्ती को पूरा किया जाए।