फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवकाश: हरियाणा में मतदान, चंडीगढ़ में पांच अक्तूबर को रहेगी सरकारी छुट्टी, प्रशासन ने की घोषणा

Thu, 03 Oct 2024 04:07 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पांच अक्तूबर को मतदान होगा। इसके चलते चंडीगढ़ में पांच अक्तूबर (शनिवार)  को सरकारी अवकाश रहेगा। यूटी प्रशासन ने छुट्टी की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में वोटिंग (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में पांच अक्तूबर को सरकारी अवकाश रहेगा। इस संबंध में यूटी प्रशासन की तरफ से छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। पांच अक्तूबर शनिवार को हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। हरियाणा में पहले से ही इस दिन अवकाश की घोषणा की जा चुकी है। इसके चलते चंडीगढ़ प्रशासन ने भी शनिवार को अवकाश घोषित किया है। शनिवार को सरकारी कार्यालय, स्कूल व कॉलेज समेत अन्य शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। 
विज्ञापन


चंडीगढ़ प्रशासन के सलाहकार ने कारखाना अधिनियम, 1948 और पंजाब दुकान और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान अधिनियम, 1958 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए यह अवकाश घोषित किया है। इसका उद्देश्य हरियाणा विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग करने का पूरा अवसर प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें