फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंदा पर फिल्म ‘आई एम ए स्लम स्ट्रीट डांसर’

Mon, 09 Jun 2014 03:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेता गोविंदा के गरीबी से निकलकर सुपरस्टार और बेहतरीन डांसर बनने की कहानी ‘आई एम ए स्लम स्ट्रीट डांसर’ के जरिये दर्शकों के बीच होगी। फिल्म निर्माता हनी ढांडा व निर्देशक राजुल आलम टीम के साथ फिल्म की प्रमोशन के लिए करनाल पहुंचे।
विज्ञापन


दरअसल फिल्म की पूरी शूटिंग करनाल में ही हुई है और इसके गीत रोहतांग जैसे कई पर्वतीय इलाकों में फिल्माए गए। गीत उदित चोपड़ा, पामेला जैन जैसे मशहूर गायकों ने गाए हैं तो संगीत राज सेन ने दिया है।

फिल्म स्लम में रहने वाले एक बच्चे की कहानी

निर्देशक राजुल आलम ने बताया कि फिल्म स्लम में रहने वाले एक बच्चे की कहानी है, जो प्रतिभा से भरा है। वह डांसर बनना चाहता है, लेकिन गरीबी आड़े आती है। मां उसे घर से निकाल देती है।

वह अनाथ बच्चा एक दिन लड़की किरण से मिलता है, जो उसकी मदद करती है। वह कई डांस अकादमी में घूमते हैं और कई मुश्किलों का सामना करते हुए एक दिन वह बच्चा स्टार डांसर बनता है।
विज्ञापन

फिल्म में हीरो चंडीगढ़ के विराट

आलम ने बताया कि फिल्म में हीरो चंडीगढ़ के विराट कौशिक हैं तो हीरोइन हिमाचल प्रदेश की मीनाक्षी। करनाल के डॉ. नरेश कौशल ने फिल्म के निर्माण में अहम भूमिका निभाई है।

करनाल के कई चेहरे इस फिल्म में दिखाई देंगे, जिनमें मिलेनियम स्कूल का बच्चा संयम गुप्ता व भारती शामिल हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन काम चल रहा है। जल्द ही इसे रिलीज किया जाएगा।

इसके बाद द डर्टी वायस फिल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी। इस मौके पर फिल्म के डीओपी जयंता घोष, डॉ. नरेश कौशल, आगा रिजवी, मास्टर संयम गुप्ता, कविता, भारती मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें