फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल की अपील : एसआईआर-2026 अभियान में निभाएं सक्रिय भूमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत मतदाता सूची को अधिक सटीक, अद्यतन और समावेशी बनाने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने पात्र मतदाताओं से अपने विवरणों का सत्यापन कराने, आवश्यक संशोधन समय पर करवाने और बूथ स्तर अधिकारियों (बीएलओ) के साथ सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

कटारिया ने कहा कि सटीक और अद्यतन मतदाता सूची मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला है। उन्होंने नागरिकों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त बनाने के लिए अभियान में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। राज्यपाल ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करना सभी नागरिकों की साझा जिम्मेदारी है और इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने संदेश दिया कि सही मतदाता सूची, सशक्त लोकतंत्र हम सबकी जिम्मेदारी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें