फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: गुवाहाटी में अमित शाह से मिले राज्यपाल पंजाब में बाढ़ की स्थिति के बारे में बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया शुक्रवार को गुवाहाटी स्थित असम राजभवन के नव-निर्मित ब्रह्मपुत्र विंग के लोकार्पण समारोह में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने कोइनाधारा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने पंजाब में हाल ही में आई बाढ़ की स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति और भविष्य की आवश्यकताओं के संबंध में भी विस्तृत जानकारी साझा की। भेंट के दौरान क्षेत्रीय विकास, जनसेवा और आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी सार्थक विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर उन्होंने चंडीगढ़ नगर निगम के लिए हाल ही में स्वीकृत 125 करोड़ की अनुदान राशि के लिए उनका आभार जताया।
विज्ञापन

ब्रह्मपुत्र विंग के लोकार्पण के अवसर पर असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल और पूर्व राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित व जगदीश मुखी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें