फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी पर घिरी सरकार, विरोधियों ने उठाए पीएम के दौरे पर सवाल

Wed, 30 Nov 2016 12:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन
नोटबंदी के फैसले के बीच प्रधानमंत्री मोदी के बठिंडा दौरे के मद्देनजर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं। गौरतलब है कि नोटबंदी को लेकर जहां पीएम को आम जनता में सराहना मिल रही है वहीं विपक्ष इसपर लगातार हमले कर रहा है। विपक्ष ने सदन में भी सरकार पर दबाव बनाने का प्रयास किया है। जिसके चलते राज्यसभा में हंगामा जारी है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को बठिंडा में एम्स का शिलान्यास करने जा रहे हैं। नोटबंदी के फैसले के बाद विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार को सड़क से सदन तक घेरने की रणनीति बनाई है।

वहीं वीरवार को केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल और  ग्रामीण विकास मंत्री सिकंदर सिंह मलूका की ओर से पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों का भी जायजा लिया गया। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव से पहले भी बठिंडा का दौरा किया था। इस दौरान अकाली-भाजपा नेताओं की ओर से पूरे शहर में उनके स्वागत के लिए जबरदस्त उत्साह के साथ होर्डिंग और बैनर लगाए गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें