फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ में जमीन गंवा चुके लोगों को भूमि आवंटित करें सरकार: मिसल सतलुज

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मिसल सतलुज ने सरकार से मांग की है कि बाढ़ में अपनी जमीन गंवा चुके किसानों व लोगों को भूमि आवंटित की जानी चाहिए। साथ ही उचित मुआवजा भी दिया जाना चाहिए। मिसल सतलुज के प्रमुख अजयपाल सिंह बराड़ ने कहा कि बाढ़ ने लोगों की जमीन के साथ ही आजीविका भी छीन ली है इसलिए इस संकट की घड़ी में लोगों की मदद के लिए सरकार को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि 2500 गांव सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं और 5 लाख एकड़ फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई। सरकार और गैर-सरकारी संगठन जमीनी स्तर पर लोगों की मदद कर रहे हैं लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि कई जगह पर लोगों की जमीन नदी में समा गई हैं। इन लोगों को बेहतर मुआवजा और जमीन आवंटन की मांग की। उन्होंने कहा कि 7 हजार से ज्यादा स्कूल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इन स्कूलों की हालत दोबारा सुधारी जाए ताकि बच्चों की पढ़ाई पर असर न पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें