फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पलवल डीसी के खिलाफ शिकायत पर सरकार ने मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक के सवाल पर मुख्यमंत्री की ओर से दिया गया जवाब
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में सीएम ने बताया कि पलवल की उपायुक्त नेहा सिंह के खिलाफ फरीदाबाद के मंडलायुक्त से रिपोर्ट मांगी है। विधायक नीरज शर्मा ने उपायुक्त के खिलाफ मुख्य सचिव को शिकायत दी थी। शर्मा ने उपायुक्त नेहा सिंह पर मुख्यमंत्री की रैली में बसों का इंतजाम करने का आरोप लगाया है। सत्र के दौरान इस मामले की रिपोर्ट मांगी थी। मुख्यमंत्री की ओर से दिए गए जवाब में बताया गया है कि बीते नवंबर को शिकायत मिली थी। शिकायत मिलने के बाद उपायुक्त से इस पर टिप्पणी मांगी गई थी। आठ जनवरी को उपायुक्त की ओर से जवाब आ गया है। अब उनके जवाब में फरीदाबाद के मंडलायुक्त से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में कार्रवाई हो सकेगी।

सरकार ने ई टैबलेट पर खर्च किए सात अरब
कांग्रेस विधायक वरुण चौधरी की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुज्जर ने बताया कि सरकार ने सात अरब 19 करोड़ 45 लाख 66 हजार 800 रुपये की कीमत से 580207 ई टेबलेट खरीदे गए हैं। इन ई-टैबलेट का इस्तेमाल विद्यार्थी व शिक्षक कर रहे हैं। इनमें विद्यार्थियों के पास 455683 टैबलेट हैं और करीब 12102 टैबलेट आवंटित नहीं किए गए हैं। वरुण चौधरी ने यह भी सवाल पूछा था कि फायरवॉल सिक्योरिटी उल्लंघन होने पर विक्रेताओं के खिलाफ सरकार की ओर से क्या कार्रवाई की गई है। इस पर शिक्षा मंत्री ने जवाब दिया कि टैबलेटों के लिए अलग से सिक्योरिटी फीचर फायरवॉल नहीं खरीदा गया था। क्योंकि डीएनआईटी में मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट का प्रावधान है।
विज्ञापन


लिखित में जवाब कुछ दिया, मंत्री ने कुछ और पढ़ा
सदन में एक ऐसा भी मौका आया, जब मंत्री ने विधायक को लिखित जवाब कुछ और दिया और जब उन्होंने जवाब पढ़ा तो कुछ और था। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने पूछ लिया कि मंत्री जी जो आप जवाब पढ़ रहे हैं, वह तो इसमें लिखा नहीं है। इस पर शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने जवाब दिया कि विभाग ने गलत जवाब दिया था। यह सवाल कैथल के भाजपा विधायक लीलाराम गुर्जर ने पूछा था। उन्होंने महादेवी कालोनी में प्राथमिक पाठशाला खोलने संबंधी सवाल पूछा था। इस पर मंत्री की ओर से लिखित जवाब दिया गया था कि सरकार के पास कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। बाद में उन्होंने कहा-स्कूल स्थापित किया जाएगा।

सीएम व बतरा के बीच हुई बहस
सदन में कांग्रेस विधायक बीबी बतरा ने सवाल पूछा कि रोहतक के कच्चा बेरी में रैन बसेरा की जगह पार्क विकसित क्यों किया गया है। इस पार्क पर लाखों खर्च किए गए हैं। इस पर निकाय मंत्री कमल गुप्ता ने जानकारी दी कि रैन बसेरे के लिए एक जगह चिन्हित की गई है। इस पर बतरा नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि एक छोटे से कमरे को रेन बसेरा कैसे कह सकते हैं। इस पर सीएम मनोहर लाल ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि रैनबसेरा में रहने वाले लोगों को अच्छी सुविधा दी जाए तो इसमें गलत क्या है। इस पर दोनों के बीच काफी बहस हुई। निकाय मंत्री ने जवाब दिया कि स्थानीय निवासियों की मांग पर लैंडस्केपिंग का भी कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन


गांव घंघोला में बनेगा सह-शिक्षा महाविद्यालय
भाजपा विधायक संजय सिंह की मांग पर उच्चतर शिक्षा मंत्री मूल चंद शर्मा ने बताया कि सोहना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के गांव घंघोला में सह-शिक्षा महाविद्यालय खोलने का प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन है, क्योंकि 20 किलोमीटर क्षेत्र में कोई महाविद्यालय नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें