फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नूंह में 169 कार्यों में 84 कार्य शुरू नहीं हुए, होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक मामन खान ने पूछा था सवाल, मंत्री ने जांच का एलान किया
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कांग्रेस विधायक मामन खान ने विधानसभा में पूछा कि नूंह में विधायकों की ओर से अनुशंसित विकास कार्यों में देरी के क्या कारण हैं? इस पर पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा-पुन्हाना, नूंह, फिरोजपुर और सोहाना में 169 कार्यों को स्वीकृति दी गई है। इनमें 85 कार्य पूरे हो चुके हैं, जबकि 84 कार्य अब तक शुरू नहीं हो पाए हैं। मंत्री ने माना कि कुछ कामों में देरी हुई है। हालांकि इसके लिए उन्होंने तकनीकी कारणों का उल्लेख किया है। इस पर विधायक मामन खान ने आपत्ति जताई और कहा कि विभाग की ओर से आंकड़े गलत पेश किए गए हैं। मंत्री ने बताया कि पहले तो पंचायत के चुनाव नहीं हुए थे। बाद में ई-टेंडरिंग की व्यवस्था आ गई थी। इसके कारण कामों में देरी हुई है। इस दौरान खान और मंत्री के बीच बहस हो गई। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने संज्ञान लिया और कहा कि इसकी जांच करवाएं। आखिर देरी क्यों हुई। इस पर पंचायत मंत्री ने कहा मामले की जांच करवाएंगे और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें