फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी पहल: दिल्ली की तर्ज पर विकसित होंगे पंजाब के स्कूल, शिक्षा बजट भी बढे़गा, 18 अप्रैल को सीएम भगवंत मान का दौरा

Fri, 15 Apr 2022 06:53 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि पिछले पांच साल में हमने सरकारी स्कूलों का स्तर इतना बेहतर किया है कि अब जज, आईएएस अधिकारी और एक रिक्शा चालक के बच्चे एक ही बेंच पर बैठे हैं। 
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब पंजाब के स्कूल दिल्ली की तर्ज पर विकसित किए जाएंगे। दिल्ली सरकार की तरह अब पंजाब सरकार भी शिक्षा बजट में वृद्धि की तैयारी कर रही है। इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए 18 अप्रैल को दिल्ली के स्कूलों का मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत विभागीय अधिकारी दौरा करेंगे। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मान की इस यात्रा की पुष्टि की है।

विज्ञापन


पंजाब के बिजली कर्मचारियों की केजरीवाल के साथ बैठक को लेकर हंगामे के बाद अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनके अधिकारी दिल्ली के स्कूलों का दौरा करेंगे। इस दौरे का मकसद दिल्ली की तर्ज पर पंजाब के स्कूलों को बेहतर बनाना है। मुख्यमंत्री मान के दौरे का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार ने सरकारी स्कूलों में इस हद तक सुधार किया है कि पूरे देश के लोग इन अद्भुत बदलावों को देखने आ रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में दर्शन करने आई थीं। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का क्षण है। केजरीवाल ने कहा कि हाल ही में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों का दौरा किया था। आप संयोजक ने कहा कि सोमवार 18 अप्रैल को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने कई अधिकारियों के साथ हमारे सरकारी स्कूलों का दौरा करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वह यह देखने आ रहे हैं कि इस तरह के सुधार कैसे किए जाते हैं, क्योंकि उन्हें पंजाब में भी ऐसा ही करना है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने अपने स्कूलों में इस हद तक सुधार किया है कि निजी स्कूलों के 3.75 लाख छात्र सरकारी स्कूलों में आ गए हैं। केजरीवाल ने दावा किया कि पिछले पांच साल में हमने सरकारी स्कूलों का स्तर इतना बेहतर किया है कि अब जज, आईएएस अधिकारी और एक रिक्शा चालक के बच्चे एक ही बेंच पर बैठे हैं। 

आम आदमी पार्टी के संयोजक ने यह आरोप लगाया कि नेताओं और दलों ने अतीत में अनुसूचित जाति के बच्चों को अशिक्षित रखकर उनके खिलाफ साजिश रची थी। हमारे नेताओं ने शोषितों और गरीबों के खिलाफ साजिश रची। गरीबों को जानबूझकर खराब शिक्षा दी गई लेकिन हमने सत्ता में आकर सरकारी स्कूलों का स्तर उठाया है।

क्या है दिल्ली का शिक्षा मॉडल
  • भारत में सबसे अधिक शिक्षा बजट
  • छह साल में 37,000 कक्षाओं की वृद्धि
  • आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर
  • विदेश में शिक्षकों का प्रशिक्षण
  • सरकार का नियमित स्कूल दौरा
  • विदेशी शिक्षा विशेषज्ञ सलाहकार
  • मेगा पैरेंट टीचर मीटिंग
  • शिक्षा में तकनीक का प्रयोग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें