फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई कर घर बैठे बेरोजगारों के लिए सरकार की नई स्कीम, मिलेंगे 9000 रुपये

Tue, 01 Nov 2016 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पढ़ाई कर घर बैठे बेरोजगारों के लिए सरकार की नई स्कीम - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पढ़ाई कर घर बैठे बेरोजगारों के लिए सरकार की एक नई स्कीम लेकर आई है। जिसके तहत बेरोजगारों को हर माह 100 घंटे का रोजगार दिया जाएगा और 9000 रुपये का मानदेय भी मिलेगा।
विज्ञापन


हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि एक नवंबर से प्रदेश में पीजी की पढ़ाई कर चुके बेरोजगार युवक युवतियों को हर माह 100 घंटे का रोजगार दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें हर माह 9000 रुपये का मानदेय भी दिया जाएगा। यह सुविधा अधिकतम तीन वर्षों के लिए दी जाएगी, ताकि इस दौरान वे अपना कोई बेहतर रोजगार हासिल करने के लिए खुद को समक्ष बना सकें।
विज्ञापन

अगले चरण में ग्रेजुएट को भी मिलेगा इसका लाभ

- फोटो : File Photo
मुख्यमंत्री ने बताया कि पीजी तक की पढ़ाई कर चुके युवा वर्ग के लिए सरकार ने इस दिशा में पहल शुरू की है, जिसे एक नवंबर से पूरे प्रदेश में लागू कर दिया जाएगा। रोजगार कार्यालयों में पंजीकृत करीब 1100 युवाओं को पहले चरण में इसका लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सुविधा का लाभ लेने के लिए अधिकतम 35 वर्ष की आयु होगी। जबकि तीन वर्ष तक ही इसका फायदा मिल सकेगा। 

उन्होंने कहा कि पीजी की पढ़ाई करने के बाद युवाओं को स्किल डेवलेपमेंट के तहत ट्रेनिंग दी जाएंगी। सरकार की प्राथमिकता तीसरे वर्ष में युवाओं को रोजगार दिलाना है। इस योजना के तहत सरकार की ओर से सरकारी, गैर सरकारी संस्थाओं के अलावा निजी कंपनियों में भी 100 घंटे का रोजगार मिलेगा। पहला चरण पूरा होने के बाद दूसरे चरण में ग्रेजुएट्स के लिए भी यह सुविधा शुरू की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें