फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: गवर्नमेंट म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी को मिलेगा नया स्वरूप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ के गवर्नमेंट म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी के अपग्रेडेशन की योजना को मुख्य सचिव एच राजेश प्रसाद की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंजूरी मिल गई है। प्रस्ताव पिछले सात वर्षों से विचाराधीन था और अब इसे स्वीकृति मिलने से चंडीगढ़ एक आधुनिक और पुनर्जीवित संग्रहालय का घर बनेगा जो स्थापत्य और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखेगा।इसके लिए भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय से अनुदान लिया जाएगा। ली कार्बूजिए द्वारा डिजाइन की गई ग्रेड-एक हेरिटेज इमारत में गांधार मूर्तियों, भारतीय लघुचित्रों और आधुनिक एवं समकालीन कला का उत्कृष्ट संग्रह मौजूद है। बैठक में गृह सचिव मंदीप सिंह बराड़, वित्त सचिव दिप्रवा लाकड़ा, संग्रहालय सलाहकार समिति व उप-हेरिटेज समिति के सदस्य और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें