मनीमाजरा। शहर में चल रही इंटर स्कूल स्टेट चैंपियनशिप-2025 में मॉडर्न हाउसिंग कांप्लेक्स मनीमाजरा के गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 11वीं कक्षा की छात्रा किरण ने अंडर-19 बॉक्सिंग 45 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता है l प्रिंसिपल मोनिका पूरी ने बताया कि किरण हमारे स्कूल की कक्षा 11वीं-डी की छात्रा है। उसने अपनी कड़ी मेहनत और जज्बे से यह मुकाम हासिल किया हैं l
विज्ञापन
स्पोर्ट्स टीचर वरिंदर पाल सिंह, सुनीता चावला एवं राजेश वर्मा ने इस इस कामयाबी का श्रेय किरण की मेहनत और लगन को दिया है। उन्होंने कहा कि किरण जैसी खिलाडी स्कूल और पूरे समाज के लिए रोल मॉडल होते हैं l अपनी मेहनत और लगन से वे कोई भी मुकाम हासिल कर सकते हैं और साथी विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणा स्रोत बने रहने का कार्य करते हैं।