फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इराक में मारे गए युवकों के परिजनों के लिए अच्छी खबर, जल्द मिलेगी सरकारी नौकरी

Wed, 05 Sep 2018 09:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
विज्ञापन
डीसी वरिंदर कुमार शर्मा
विज्ञापन
इराक के मोसुल शहर में मारे गए भारतीयों के परिजनों के लिए खुशखबरी है। जालंधर में डीसी वरिंदर कुमार शर्मा ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इराक के मोसुल में मारे गए व्यक्तियों के परिवारों को सरकारी नौकरी देने से संबंधित प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। इससे संबंधित मामलों का शीघ्रता पूर्ण पहल के आधार पर निपटारा किया जाए। 
विज्ञापन


बता दें कि पंजाब सरकार ने इराक में मारे गए नौजवानों के परिवार के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की थी। डीसी ने कहा कि पंजाब सरकार की घोषणा के अनुसार पीड़ित परिवारों को नौकरियां देने से संबंधित अपेक्षित प्रशासन की कार्रवाई जल्द पूरी कर ली जाएगी। डीसी ने पीड़ित परिवारों से कहा कि वह नौकरी से संबंधित जरूरी दस्तावेज जल्द से जमा करवाएं। इसके बाद इस काम को तेजी के साथ पूरा किया जा सके। 

पीड़ित परिवारों को इस काम के दौरान किसी भी किस्म की परेशानी होती है तो वह सीधा डीसी से संपर्क कर सकते हैं। गौरतलब है कि जालंधर के गांव अल्लेवाली के संदीप कुमार, खानके गांव के कुलविंदर सिंह, बाठकलां गांव के रूप लाल, ढड्डा गांव के बलवंत राय, चक्क देश राज गांव के दविंदर सिंह और चूहडवाली गांव के सुरजीत मेनका इराक में मारे गए थे। इस अवसर पर सहायक कमिश्नर हिमांशु जैन, शयारी मल्होत्रा भी उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें