फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: पंजाब में आउटसोर्स कोचों का वेतन दो से ढाई गुना बढ़ा, हर साल तीन फीसदी का इजाफा भी होगा

Tue, 03 Oct 2023 12:57 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

खेल मंत्री मीत हेयर ने कहा कि राज्य सरकार ने खेल और खिलाड़ियों के लिए अपने खजाने खोले हैं। हांगझोऊ एशियाई खेलों में पंजाब के खिलाड़ी निरंतर बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं और 1962 के जकार्ता एशियाई खेलों के बाद पांच स्वर्ण पदक जीते हैं।
विज्ञापन
पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर राज्य में कार्यरत आउटसोर्सिंग कोचों के वेतन में दो से ढाई गुना की बढ़ोतरी करने का फैसला किया गया है। सोमवार को यह जानकारी खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने एक प्रेस बयान में दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि खेल विभाग और पंजाब राज्य खेल काउंसिल के अधीन राज्य के सभी जिलों में तैनात कार्यकारी कोच-2 का मासिक वेतन 17,733 से बढ़ाकर 35000 रुपये, कार्यकारी कोच-1 का वेतन 16,893 से बढ़ाकर 30,000 रुपये प्रति माह और कार्यकारी कोच का वेतन 11,917 से बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रति माह करने का फैसला किया गया है। इसके अलावा सभी कोचों के वेतन में सालाना तीन प्रतिशत बढ़ोतरी भी की जाएगी। यह फैसला 18 सितंबर, 2023 से लागू होगा। 

मीत हेयर ने कहा कि राज्य सरकार ने खेल और खिलाड़ियों के लिए अपने खजाने खोले हैं। हांगझोऊ एशियाई खेलों में पंजाब के खिलाड़ी निरंतर बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं और 1962 के जकार्ता एशियाई खेलों के बाद पांच स्वर्ण पदक जीते हैं। खिलाड़ियों की इनाम राशि बढ़ाने, तैयारी के लिए नकद राशि, वजीफा स्कीम के अलावा कोचों और खेल प्रमोटरों के लिए अवॉर्ड शुरू किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें