फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पराली प्रबंधन के लिए कृषि मशीनरी में सब्सिडी दे रही सरकार, आवेदन के लिए आज आखिरी तारीख

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। किसानों को इन-सीटू और एक्स-सीटू पराली प्रबंधन मशीनें उपयोग करने के लिए पंजाब सरकार व्यक्तिगत तौर पर 50 प्रतिशत और समूहों या सहकारी समितियों को 80 प्रतिशत सब्सिडी दे रही है। किसान नजदीकी कृषि कार्यालय से संपर्क करके या ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। सब्सिडी आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 20 जुलाई है। यह जानकारी डीसी ने नंबरदारों के साथ बैठक के दौरान दी। उन्होंने बताया कि दो योजनाएं हैं, एक धान के पराली के प्रबंधन के लिए और दूसरी कृषि के मशीनीकरण को बढ़ावा देने के लिए। ''पैडी स्ट्रॉ मैनेजमेंट'' में सुपर एसएमएस, हैप्पी सीडर, पैडी स्ट्रॉ चॉपर/श्रेडर/मल्चर, स्मार्ट सीडर, जीरो टिल ड्रिल, सुपर सीडर, बेलर, रेक, रोटरी स्लेशर, क्रॉप रीपर और मोल्ड बोर्ड हल मशीनें शामिल हैं जबकि कृषि मशीनीकरण को बढ़ावा देने में पैडी ट्रांसप्लांटर, डीएसआर ड्रिल, आलू प्लांटर, ट्रैक्टर चालित बूम स्प्रेयर, पीटीओ चालित बंड फॉर्मर, ऑयल मिल, मिनी प्रोसेसिंग प्लांट, नर्सरी सीडर आदि शामिल है। बैठक में मौजूद एडीसी (विकास) अमित बैंबी से भी कहा कि वह किसानों को पंचायतों और सहकारी समितियों जैसे अन्य विभागों के माध्यम से कृषि मशीनरी की सब्सिडी वाली योजना के बारे में जागरूक करें।
विज्ञापन


पराली से हो सकती है अच्छी कमाई
डीसी आशिका जैन ने कहा कि जिले में पांच ''स्ट्रॉ प्रबंधन इकाइयां'' होने का अतिरिक्त लाभ है, जिनकी क्षमता जिले में पराली के उत्पादन से दोगुनी है। अगर पराली की गांठें बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में बेलर और रेक ले सकें तो किसान पराली से अच्छी कमाई कर कर सकते हैं। उन्होंने नंबरदारों से कहा कि वह कृषि मशीनरी की सब्सिडी वाली योजनाओं के बारे में किसानों को जागरूक करें ताकि जिले को धान की पराली के धुएं से मुक्त किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें