चंडीगढ़। जीएमएसएच- 16 में ऑक्सीजन सिलिंडर की कमी को दूर करने के लिए सरकार ने लोकल स्तर पर खरीद का निर्देश दिया है। निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अमनदीप कंग ने बताया कि अचानक से मरीजों की बढ़ी संख्या के कारण ऑक्सीजन सिलिंडर को लेकर थोड़ी परेशानी हो रही है। इसकी सूचना सरकार को दी जा चुकी है। पहले यह तय हुआ था कि केंद्र सरकार से 300 छोटे ऑक्सीजन सिलिंडर प्राप्त होंगे, लेकिन उपलब्धता सुनिश्चित ना हो पाने की स्थिति में कहा गया है कि लोकल स्तर पर भी खरीद का प्रयास किया जाए। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। उपलब्धता सुनिश्चित होते ही ऑक्सीजन सिलेंडर खरीद लिए जाएंगे। बता दें कि जीएमएसएच 16 में ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी के कारण कोरोना के साथ ही ऑक्सीजन वाले अन्य गंभीर मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।