चंडीगढ़। सेक्टर- 15 की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) ने अपने सेक्टर के बुजुर्गों को पार्कों में जाने पर रोक लगा दी है।
आरडब्लूए के प्रधान सुरिंदर शर्मा ने बताया कि बुजुर्गों को सुरक्षित रहने के लिए घर में रखना ही सही है। इसलिए सभी बुजुर्गों को घर पर रहने के लिए जागरूक किया गया। उसके बाद बुजुर्ग घर के अंदर सैर कर लेते हैं या अपने घर के बाहर टहल लेते हैं। इसके अलावा आरडब्लूए के सदस्य जरुरत पड़ने पर लोगों को चिकित्सा संबंधी सहायता भी उपलब्ध करवा रहे है।
आरडब्ल्यूए के सदस्य प्रोफेसर जगदेव सिंह ने बताया कि वह कोरोना संक्रमित मरीजों को खाने और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में भी प्रयास कर रहे हैं। इसके अलावा टीकाकरण शिविर लगाकर भी लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साल भी वह लगातार लोगों की सहायता के लिए प्रयास करते रहे थे। इसके अलावा वह भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाकर लोगों को सामाजिक दूरी और डबल मास्क पहनने के लिए भी समझा रहे हैं।