फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्तीय सहायता पैकेज लाए सरकार : बंसल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन बंसल ने सरकार से तुरंत प्रभावी वित्तीय सहायता पैकेज लाने की मांग की है। बंसल ने कहा कि वर्तमान लॉकडाउन के कारण सभी व्यवसाय और औद्योगिक गतिविधियां अचानक बंद हो गई हैं। इससे सभी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है, इसलिए सरकार को तुरंत एक प्रभावी वित्तीय सहायता पैकेज लाना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बैंक ऋणों के पुनर्भुगतान के लिए दिया गया अतिरिक्त समय पर्याप्त राहत नहीं हो सकती। बंसल ने मांग की कि ऋण पर ब्याज तीन महीने के लिए माफ किया जाना चाहिए और किसी भी खाते को एनपीएस करार नहीं किया जाना चाहिए। बंसल ने कहा कि इस अवधि के दौरान कोई आय नहीं रही और कमजोर वित्तीय माहौल कुछ और समय के लिए भी रहेगा। इसके बावजूद आज औद्योगिक और वाणिज्यिक उद्यमों के मालिक अपने कर्मचारियों को वेतन का भुगतान कर रहे हैं। उनके अपने स्वयं के कष्ट को कम करने के लिए यह जरूरी है कि सभी तरह की सरकारी वसूली तीन महीने के लिए टाल दी जाए। उन्होंने कहा कि इस तरह के पैकेज में दो महीने की अवधि के लिए बिजली का न्यूनतम शुल्क और हाउस टैक्स की छूट शामिल होनी चाहिए। बंसल ने यह भी मांग की कि दैनिक वेतन भोगी और स्व-रोजगार से कमाने वाले सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। उन्हें एक महीने की मजदूरी के बराबर की सहायता मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें