फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: लू से बचाव के लिए सरकार सतर्क, तैयारियों के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने बुधवार को इस संबंध में गर्मी के बढ़ते प्रकोप के चलते आमजन को हीट-वेव (लू) से बचाव के लिए की गई आवश्यक तैयारियों को लेकर उपायुक्त व मंडलायुक्त के साथ बैठक की।उन्होंने शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट पर रहने के साथ ही कई दिशा-निर्देश जारी किए हैं। केंद्र सरकार ने अगले महीने लू चलने का पूर्वानुमान बताया है। उन्होंने बताया कि सरकार लू की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को सभी स्वास्थ्य केंद्रों और आंगनबाड़ियों में ओआरएस के पैकेट, आवश्यक दवाइयां, आइस पैक और जीवन रक्षक औषधियों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिन स्वास्थ्य केंद्र में एसी और कूलर की व्यवस्था है, वहां अतिरिक्त बेड की व्यवस्था कर हीट स्ट्रोक रूम के रूप में इस्तेमाल किया जाए। उन्होंने सभी श्रेणियों के स्वास्थ्य कर्मियों को हीट स्ट्रेस डिसऑर्डर के रोकथाम और प्रबंधन के लिए जागरूक करने को कहा गया है।
विज्ञापन


इन 15 बिंदुओं के जारी किए निर्देश

1. किसी भी अवस्था में विद्यार्थियों को धूप में न बिठाया जाए।
2. किसी भी प्रकार का कार्यक्रम/आयोजन धूप में न किया जाए।
3. विद्यार्थियों के लिए साफ पेयजल की समूचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
4. सभी विद्यालयों में दिन में तीन बार पानी पीने के लिए घंटी बजाई जाए ताकि सभी विद्यार्थी समय अनुसार पानी पी सकें और शरीर में पानी की मात्रा को बरकरार रख सकें।
5. विद्यालयों में उपलब्ध रेडक्राॅस फंड से लू से बचाव के लिए ओआरएस पैकेट्स की व्यवस्था की जाए।
6. सभी विद्यार्थियों के साथ गर्मी से बचने के उपायों पर चर्चा की जाए और व्यापक जानकारी उपलब्ध करवाई जाए।
7. आवश्यकतानुसार, स्थानीय स्तर पर आयुष विभाग से संपर्क किया जा सकता है।
8. किसी भी आपात स्थिति पर स्थानीय अस्पताल में संपर्क की व्यवस्था की जाए और उससे निपटने के लिए प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण लें।
9. खिड़की को रिफ्लेक्टर जैसे एल्युमीनियम पन्नी, गत्ते इत्यादि से ढककर रखें ताकि बाहर की गर्मी को अंदर आने से रोका जा सके।
10. जिन खिड़कियों व दरवाजों से दोपहर के समय गर्म हवाएं आती हैं, उनमें पर्दे लगाकर रखा जाए।
11.मौसम के पूर्वानुमान के बारे में जानकारी रखें और आगामी तापमान में होने वाले परिवर्तन के प्रति सतर्क रहें।
12. विद्यार्थियों को कभी भी बंद वाहन में अकेला न छोड़ें।
13. विद्यार्थियों को निर्देशित करें कि वे विद्यालय से जाने के बाद और छुट्टियों के दौरान जहां तक संभव हो घर में ही रहें और सूर्य के संपर्क से बचें।
14. संतुलित, हल्का व नियमित भोजन करें।
15. कक्षा-कक्ष के बाहर होने वाली बाहरी गतिविधियों को जहां तक संभव हो सुबह 10:00 बजे तक अथवा इससे पूर्व करवा लिया जाए।


हरियाणा में अभी लू के आसार नहीं, कल से बदलेगा मौसम

हरियाणा में फिलहाल इस महीने लू चलने के आसार नहीं हैं। आमतौर पर लू अप्रैल के दूसरे हफ्ते से चलने लगती है, मगर इस बार लगातार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज नहीं की जा रही है। लू का मानक है जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर और सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा तापमान हो, तभी लू दर्ज की जाती है। बुधवार को नारनौल में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि अभी राज्य का तापमान सामान्य चल रहा है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया, अगले 24 घंटे तापमान में बढ़ोतरी होगी। उसके बाद 26 व 27 अप्रैल को कुछ हिस्सों में मौसम में बदलाव दिखेगा। मौसम विभाग ने 26 को यलो अलर्ट और 27 अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें