फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एक दिन पहले छुट्टी की मंजूरी मिली और बॉक्सिंग में किया गोल्ड पर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के मधुबन (करनाल) में 4 से 8 अक्तूबर तक आयोजित 72वीं ऑल इंडिया पुलिस-2023 कुश्ती कलस्टर में चंडीगढ़ पुलिस के कांस्टेबल नीरज कुमार (35) ने बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल पर कब्जा कर चंडीगढ़ पुलिस का नाम रोशन किया है। वह पुलिस विभाग में वीआईपी सुरक्षा में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में जस्टिस राजबीर सेहरावत की सुरक्षा में तैनात हैं। 71 किलो भार वर्ग में नीरज ने बीएसएफ के जवान को हराकर गोल्ड मेडल जीता है। नीरज ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए उन्हें विभाग से मंजूरी भी करीब एक दिन पहले ही मिली थी। इसलिए अभ्यास का पूरा समय न मिलने के बावजूद नीरज ने यह बेहतरीन प्रदर्शन किया। हालांकि नीरज ने कहा कि जस्टिस सेहरावत की ओर से उन्हें पूरा सहयोग मिला है। नीरज इससे पहले राष्ट्रीय स्तर पर करीब आधा दर्जन मेडल जीत चुके हैं। वहीं, राज्य स्तर की बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में भी करीब आधा दर्जन मेडल उनके नाम हैं। नीरज ने बताया कि वह स्कूली स्तर से ही बॉक्सिंग खेलते आ रहे हैं। वर्ष 2010 में उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस में नौकरी शुरू की थी। उनके साथ के खिलाड़ियों को अभ्यास का पर्याप्त वक्त मिला और ओलंपिक खेलने के अवसर तक मिले हैं। अब वह पंजाब और हरियाणा में डीएसपी स्तर के पदों पर तैनात हैं। नीरज ने कहा कि उनके साथी खिलाड़ियों से पहले उनकी फोर्स में भर्ती हो गई थी, लेकिन प्रशिक्षण के लिए पर्याप्त समय और अवसर न मिलने के चलते वह अपने साथी खिलाड़ियों से काफी पिछड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें