फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में फंदे पर मिला विवाहिता का शव

Sun, 07 Sep 2014 12:17 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसा गांव में एक महिला घर में फंदे पर मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी भेजा है। पुलिस का कहना है कि रविवार को सुबह मृतका का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन


इस बारे में विवाहिता की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। थाना झांसा से मिली जानकारी के अनुसार एक महिला का शव फंदे से लटका मिला।

पता चलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। बताया गया है कि महिला ने आत्महत्या की है। वह पिछले दिनों से कुछ परेशान थी।

वहीं विवाहिता की मां बडे़ गांव निवासी सोना ने झांसा थाना में दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके दामाद जलविंदर के किसी अन्य औरत से अवैध संबंध थे। इसी कारण उसकी बेटी परेशान थी।
विज्ञापन


उन्होंने बेटी की हत्या का शक जताया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। वहीं एसएचओ ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है।

पुख्ता रूप से कुछ कहा नहीं जा सकता। पोस्टमार्टम रविवार को कराया जाएगा और रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है। बताया गया है कि मृतका का पति झांसा सीएचसी में फार्मासिस्ट है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें