फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में रही गोपाष्टमी की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-20 के श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में बुधवार को गोपाष्टमी पर्व मनाया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मठ पहुंचे। भगवान के दर्शन के बाद गाय माता की पूजा की। मठ के प्रवक्त जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि गोमाता का अभिषेक किया गया। तिलक लगाने के बाद वस्त्र धारण करवाया गया। हरा चारा खिलाकर आरती उतारी गई। मठ के स्वामी बामन महाराज ने गोपाष्टमी पर्व की महिमा बताई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गोपाष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण जी ने गो-चराने का काम शुरू किया था। उन्होंने गोमाता की रक्षा का बीड़ा उठाया था। इसलिए कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी को गोपाष्टमी के रूप में प्रतिवर्ष मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि गाय की सेवा करने से भगवान कृष्ण की भक्ति तो प्राप्त होती है। गो की सेवा से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। उन्होंने कहा कि गाय भगवान श्री कृष्ण की अति प्रिय मानी जाती है। गाय माता कभी भी किसी का कर्ज अपने पर नहीं रखती तथा तत्काल सेवा का फल दे देती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें