चंडीगढ़। मौलीजागरां के विकास नगर निवासी गया बख्श की शिकायत पर पुलिस ने पंचकूला सेक्टर-6 की रविक लैब के मालिक कपिल चावला के खिलाफ 7.94 लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज किया है। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने आपराधिक रूप से विश्वासघात करने और धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज हुआ है।
पुलिस को दी शिकायत में गया बख्श ने बताया कि वह आरोपी की कंपनी को पैकेजिंग मैटिरियल सप्लाई कर रहे थे, लेकिन उसे नौ महीनों से इसकी अदायगी नहीं की जा रही थी। ऐसे में शिकायतकर्ता के साथ 7,94,879 रुपये की ठगी की गई। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
झपटमार मोबाइल छीनकर फरार
दूसरी ओर शहर में एक झपटमारी का मामला भी दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता मनीमाजरा का राम जवाहरी ने पुलिस को बताया कि एक्टिवा पर सवार दो युवक शिवालिक पार्क के पास उनका मोबाइल छीन कर फरार हो गए। बीते 30 सितंबर को संबंधित घटना घटी थी। मनीमाजरा थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 379ए और 34 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।