फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में ट्रेनों के संचालन पर रेलवे बोर्ड की शर्त, यात्री ट्रेनों के साथ ही मालगाड़ियां चलेंगी

Sat, 07 Nov 2020 05:22 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पंजाब में ट्रेनों के संचालन को लेकर रेलवे बोर्ड ने दो टूक जवाब दिया है। रेलवे बोर्ड का कहना है कि राज्य में मालगाड़ियों के साथ ही यात्री ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद यादव ने शनिवार को दिल्ली में हुई एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि रेलवे को यह नहीं बताया जाएगा कि कौन से ट्रैक पर कौन सी ट्रेन चलाई जाएगी। 

विज्ञापन


उन्होंने पंजाब सरकार से रेलवे ट्रैक और स्टेशन खाली करने का भी अनुरोध किया। बोर्ड चेयरमैन ने कहा कि किसान आंदोलन के बीच बोर्ड ने 22 अक्तूबर को प्रयोग के तौर पर मालगाड़ियों का संचालन किया था लेकिन किसानों के ट्रैक पर होने के कारण एक बड़ी दुर्घटना होते-होते बची। 

उन्होंने कहा कि भारतीय रेल के लिए सुरक्षा सवोर्परि है। रेलवे ट्रैकों की जांच पड़ताल के बिना ट्रेनों का संचालन संभव नहीं है। उन्होंने पंजाब सरकार से अनुरोध करते हुए कहा कि सूबे में मालगाड़ियों और यात्री ट्रेनों के सफल संचालन के लिए ट्रैक और स्टेशन खाली कराएं। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने कहा कि बोर्ड की ओर से त्योहारी सीजन में पंजाब में यात्री ट्रेनें शुरू करने को लेकर अनुरोध किया था लेकिन किसानों के रूख को देखते हुए इसकी अनुमति नहीं मिल पाई। 
विज्ञापन


सरकार से वार्ता जारी
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद यादव ने कहा कि पंजाब में ट्रेनों के संचालन के लिए सरकार से लगातार वार्ता चल जा रही है। कहा कि सरकार भी ट्रेनों को चलाने के पक्ष में नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि ट्रेनों के चलाने से पहले रेलवे ट्रैक बिल्कुल खाली होना आवश्यक है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें